To Read 3 March Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
04.03.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, प्रेम करो, प्रेम करो … सबसे प्रेम करो – परमात्मा से, आत्माओं से, 5 तत्वों और 5 तत्वों से बनी हर चीज़ से प्रेम करो।
बस, अब आप बच्चों के अन्दर केवल प्यार ही प्यार होना चाहिए…।
आपके शरीर के अन्दर प्रेम का प्रकाश फैल जाना चाहिए…।
देखो, भक्ति में गायन है ना कि ‘‘तू प्यार का सागर है…’’
वह आप बच्चों का ही गायन है।
बस, अब आपके अन्दर केवल प्यार हो और कुछ नहीं…।
बच्चे, यह बात ऐसे ही पढ़कर छोड़ नहीं देना है, सब कोई समझें कि बाबा ने अर्थात् भगवान ने personal मुझे कहा है कि मुझे सबसे प्रेम करना है … चाहे कोई कुछ भी कहे, कुछ भी बोले…।
कोई बेवकुफी या नुकसान वाला काम भी करें, परन्तु मुझे सबसे प्यार करना है और प्यार से ही बोलना है…।
बस, हर पल अपने पर attention रखना है और बार-बार check करना है कि मेरे अन्दर सर्व प्रति केवल प्यार ही है ना…?
कुछ भी सोचो … किसी के बारे में, बस प्यार से सोचो। सब जगह प्रेम का प्रकाश फैला दो।
बस यही पुरूषार्थ करते रहो…।
यदि किसी समय मुश्किल लगे या गलती से प्यार कम हो जायें, तो attention दे अपनी प्रेम की seat पर set हो जाओ और बीता हुआ पल बाप (परमात्मा शिव) को दे दो।
स्वयं से भी प्यार करो और अन्य से भी…।
यह प्रेम का प्रकाश ही दुनिया का परिवर्तन कर देगा…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |
Nice
***Mai prem ke sagar ki SANTAN *star misal *Bindu ki Bindi* Hu. Muzse har pal PYAR HI PYAR ki KIRANE chahu Or FAIL RAHI HAI. Bus INHI LABJON ka, SHABDON ka CHINTAN/MANAN IS MAN ME CHALTE RAHNE SE, hum USKE SWAROOP ME SADA HI , SHWASO-SHWAS, MAN-HI-MAN TIK RAHE HAI. ISME HI APNA KALYAN CHHIPA HUA HAI. Om Shanti.***OM Shanti***OOM SHANTEE.