To Read 26 February Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
27.02.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, आप अपनी यात्रा पर तत्पर रहो अर्थात् आपकी मन-बुद्धि केवल अपनी यात्रा पर और अपनी मंज़िल पर पहुँचने की attention में रहें।
बच्चे, आपको सदा अपने ऊँच स्वमान में स्थित हो परमात्मा बाप को संग रख, अपनी यात्रा सम्पन्न कर, सम्पूर्ण बन, इस विश्व का कल्याण करना है।
इस समय सभी आत्माओं की नज़र direct-indirect आप बच्चों पर ही है।
सभी आत्मायें आप बच्चों का आह्वान कर रही है कि हे दुःखहर्ता-सुखकर्ता आओ…, आकर हमारा कल्याण करो…! और बाप की नज़र भी आप बच्चों पर ही है कि जल्दी से जल्दी बच्चे अपनी यात्रा पूरी कर सारे विश्व का परिवर्तन करें।
देखो बच्चे, आप निमित्त बनते हो सर्व के कल्याण के लिए, इसमें अकेला बाप भी कुछ नहीं कर सकता।
वो भी drama के नियम में बँधा हुआ है।
देखो, बाप तो आ सभी आत्माओं को एक-समान पालना देता है और पढ़ाई भी एक-समान पढ़ाता हूँ … परन्तु बच्चे अपने निश्चय और प्यार के according अर्थात् सच्चा दिल जोकि आदि से अन्त तक रहा … उसी के according नम्बरवन और नम्बरवार बन जाते हैं।
इसलिए आप स्वयं पर और बाप पर निश्चय रख, आगे से आगे बढ़ते रहो…।
बस, बहुत-बहुत जल्दी ही drama का scene परिवर्तन होने वाला है।
इस समय सभी आत्मायें अपने अभी तक बजाए गए part के according ही परिस्थितियों का सामना कर रही है और करती रहेंगी अर्थात् जिस आत्मा ने accurate part play किया होगा, वो तो सहज ही न्यारा हो ऊँच भाग्य बना लेगी और दूसरी आत्मायें अति दुःख में फँस जायेगी…!
परन्तु आपकी powerful शुभ-भावना, उन आत्माओं का कल्याण कर उनको घर (परमधाम) का रास्ता दिखायेगी…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |