To Read 22 February Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
23.02.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, अब समय अनुसार स्वयं परिवर्तन के साथ-साथ विश्व-परिवर्तन के कार्य की गति तीव्र करो।
देखो बच्चे, समय बिल्कुल अति में जा रहा है, तो अन्त भी बिल्कुल समीप ही है।
बस, आप विश्व globe पर बैठ परिवर्तन के संकल्प के powerful vibrations फैलाओ … जिससे सभी आत्मायें शान्त हो घर (परमधाम) जायें, फिर नम्बरवार इस साकार दुनिया में आ अपना part बजायें…।
देखो, दुनिया में दुःख अति में बढ़ता जा रहा है … हर आत्मा अन्दर से दुःखी, परेशान और हताश हो चुकी है।
बस, जैसे ही आप powerful दुःखहर्ता-सुखकर्ता की seat पर set होंगे, तो दुनिया के परिवर्तन का कार्य शुरू हो जायेगा।
जैसे;
ताश के पत्तों से ऊँची इमारत बनाई जाये, चाहे कितनी भी carefully बनाई जाये, परन्तु जितनी ऊँची बनाते जायेंगे तो एक ऐसा समय आयेगा जो थोड़ा-सा imbalance से, वा minor सी हवा से ही यह पूरी की पूरी इमारत एक second में गिर जायेगी…!
इसी तरह, अल्पकालीन सुखों से बनी इस दुनिया का भी अन्त का समय आ गया है। इसे गिरने में एक second भी नहीं लगेगा।
बस, हमें अपनी powerful seat पर set हो यह संकल्प करना है।
जैसे ही विजयी रत्न अपनी seat पर set होंगे, तो नम्बरवार सभी आत्मायें भी अपनी seat पर आ जायेंगी … और फिर उनके संकल्पों से यह पुराना खेल खत्म हो और नया सतोप्रधान खेल शुरू हो जायेगा…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |