To Read 20 March Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
21.03.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, सतयुग में सभी knowledgeful हैं … जिस कारण वहाँ कोई नियम नहीं है और ना ही छोटा-बड़ा, ऊँचा-नीचा, अच्छा-बुरा, काला-गोरा और ना ही कोई number हैं .. ये सब यहाँ है।
परंतु अब हमें वहाँ जाना है, इसलिए अब हमें इन सब चीज़ों से बाहर निकलना है…।
वहाँ केवल प्रेम है … प्रेम ही system है … प्रेम ही regard है, जिस कारण सब कुछ विधिपूर्वक चलता है…।
बस, अब आपके अन्दर केवल प्रेम ही प्रेम हो, प्रेम ही प्रेम हो…
• प्रेम ही सुख है,
• प्रेम ही शक्ति है,
• प्रेम ही शान्ति है,
• प्रेम ही आनन्द है,
• प्रेम ही सतयुग की जननी है…।
जब आप बच्चों के अन्दर निःस्वार्थ प्यार है, तो आप सभी गुणों और शक्तियों से भरपूर हो…।
प्यार एक ऐसी शक्ति है जो आपके जीवन की obstacles को खत्म कर देती है।
• आप शुभ भावना, शुभ कामना से भरपूर हो जाते हो।
• आपके अन्दर कोई question नहीं रहता, कोई complaint नहीं रहती।
LOVE सभी को नज़दीक लाता है। निःस्वार्थ प्यार एक ऐसी शक्ति है, जिससे आप negative को positive में परिवर्तन कर सकते हो…।
आप बच्चों के अन्दर जो सच्चा प्यार है, वो किसी भी आत्मा या चीज़ की quality के कारण नहीं है, अर्थात् आपका प्यार किसी भी चीज़ पर depend नहीं है, बल्कि आपकी nature है प्यार करना…।
यह प्यार की किरणें ही सभी को मिलाकर एक कर देंगी।
यह आपका प्यार ही परमात्मा को प्रत्यक्ष करेगा…।
इसलिए आप प्यार के महत्व को समझो और इसे अपने जीवन में हर पल use करो…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |