To Read 10 February Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
11.02.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, अब तो हर आत्मा बाप (परमात्मा शिव) के ज्ञान को सुनना और समझना पसन्द करती है … और वैसे भी ज्ञान को या स्वयं को प्रत्यक्ष करने के लिए ज्यादा वाचा शक्ति की ज़रूरत होती है।
परन्तु परमात्मा बाप को प्रत्यक्ष केवल बाप-समान बच्चे ही कर सकते हैं…।
यही अन्तिम कार्य स्वयं बाप अपने बच्चों के द्वारा करवाने direct आ गया है … और बाप को आप बच्चों पर बहुत उम्मीदें है।
बस, अब आप बच्चे स्वयं को बाप-समान समझ हर संकल्प करो … अपने संकल्पों में बाप के साथ की शक्ति भर दो, जिससे आपके एक-एक संकल्प समर्थ और powerful हो…।
आपके powerful संकल्पों से ही सृष्टि परिवर्तन होनी है…।
इसलिए अपने संकल्पों पर full attention रखो।
जितना-जितना बाप की याद आप बच्चों के अन्दर समाई हुई होगी, उतना ही आपका हर कार्य युक्ति-युक्त होगा।
बस बच्चे, अब आपके पास केवल शुभ संकल्पों का अर्थात् ज्ञान-गुण-शक्तियों से भरपूर संकल्प होने चाहिए।
बीज powerful हो और उसकी पालना स्वयं भगवान कर रहा हो तो फूल, फल और पत्ते कैसे होंगे…?
अर्थात् आप बच्चों के एक-एक कर्म और बोल बहुत सुखदाई होंगे…।
बस, स्वयं को बाप की श्रीमत प्रमाण चलाने का पुरूषार्थ करते रहो … alert होकर पुरूषार्थ करना।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |