To Read 7 December Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
08.12.2018
★【 आज का पुरूषार्थ】★
जो आत्मा जितनी positive संकल्पों से भरपूर होती है … उतनी शान्त, शीतल, हर्षित और सन्तुष्ट होती है अर्थात् बाप-समान होती है…।
इसलिए, कोई बड़ी से बड़ी बात हो उसे संकल्पों द्वारा छोटा करो अर्थात् हल्का करो … क्योंकि, परिस्थिति का ज्यादा मंथन करने से कोई भी समाधान नहीं निकलता बल्कि आत्मा भारी हो जाती है।
बच्चे, हर बात बाप को समर्पण कर स्वयं को positive संकल्पों से भरपूर कर दो, फिर आप बच्चों के हर संकल्प सिद्ध होने लग जायेगे…।
इसके लिए बुद्धि द्वारा मैं और मेरे का त्याग कर, तेरा-तेरा करना पड़ेगा…।
देखो, अगर आपका संस्कार समय से पहले काम करने का है और कुछ आत्माओं का slow-slow करने का संस्कार है, तो आप moulding power use करो…।
बच्चे, समय से पहले कार्य करना यह आपका सात्विक संस्कार है, परन्तु साथ में धैर्यता और शान्ति को add करो … और साथ ही शुभ भावना और शुभ कामना अर्थात् positive संकल्प रखो…।
कोई भी व्यर्थ संकल्प नहीं होने चाहिए।
देखो, आपके संपर्क में आने वाली आत्माओं का परिवर्तन आपके परिवर्तन पर depend करता है…।
हमेशा आपको इन सभी आत्माओं का धन्यवाद करना चाहिए अर्थात् दुआयें देनी चाहिए, क्योंकि यही आत्माएं आपको सम्पन्न बनाने के निमित्त बनी हुई है…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |