To Read 28 September Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
29.09.2018
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा ने कहा…
बच्चे, बाप समय के अनुसार आप बच्चों को संकल्प देता है अर्थात् आपके संकल्पों की लहर को परिवर्तन कर देता है।
अब जबकि सारा कार्य और सारी समझानी complete हो गई है अर्थात् परिपक्व अवस्था बन गई है और अब वो समय है जबकि आप सम्पन्न बनने ही वाले हो … तो आपको सर्व प्राप्तियों से भरपूर रहना है अर्थात् अब आपको खुशी से भरपूर रहना है…।
अब कल्प का वो समय आने वाला है, जो आप बच्चों के लिए अत्यधिक अर्थात् most, most, most valuable है … अर्थात् हीरे तुल्य समय जोकि पूरे कल्प में नहीं मिलेगा … चाहे आप सतयुग में होंगे … स्थूल प्राप्तियों से भरपूर होंगे परन्तु इस हीरे तुल्य जन्म अर्थात् इस एक ही जन्म में दूसरा जन्म होगा जोकि maximum अर्थात् संकल्प और स्वप्न से भी बाहर ऐसी स्थूल प्राप्तियां भी होगी और सूक्ष्म प्राप्तियों का तो कहना ही क्या…! बाप किन शब्दों में आपके आनन्द को explain करें…, परन्तु बच्चे वह समय most wonderful होगा … बस आप खुशी से झूमते रहो…।
देखो, यह कार्य भी यहाँ से ही शुरू होगा और आप सब मेहनत मुक्त हो जाओगे अर्थात् इस तमोप्रधान दुनिया के जो दुःख हैं, अशान्ति है, दर्द हैं … वो खत्म हो जायेंगे अर्थात् अभी तक आप निश्चय के आधार पर धैर्यतापूर्वक चल रहे थे, अब इन गुणों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी … आपके आगे सारा रास्ता clear हो जायेगा अर्थात् आप natural गुण स्वरूप बनना शुरू हो जाओगे।
जैसे station पर train की wait होती है … पर train पर बैठ जाने पर एक राहत की महसूसता होती है … इसी तरह आप train में बैठ जाओगे और यह train, non-stop उड़ती हुई आपको आपकी मंज़िल पर पहुँचा देगी…।
बस बच्चे, पूरे उमंग-उत्साह के साथ नाचते-गाते रहो…।
आप सब बच्चे 100% निश्चिन्त रहो। सभी बहुत उमंग-उत्साह के साथ अर्थात् high vibrations के साथ अपने-अपने कार्य को सम्पन्न करो…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |