To Read 16 August Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
17.08.2018
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बच्चे, आपको सभी आत्माओं के प्रति केवल शुभ-भावना, शुभ-कामना ही रखनी है।
आपकी शुभ-भावना ही सभी आत्माओं का कल्याण करेगी।
सभी आत्माओं के कल्याण के निमित्त बनने के लिए आपको 100% साक्षी बनना पड़ेगा। अर्थात् आत्माओं के कर्म और व्यवहार को ना देख, उन्हें नासमझ और कमज़ोर जान अर्थात् एक छोटा बच्चा मान … जिस तरह एक छोटा बच्चा ज़िद में आ छोटी-छोटी बातों में रोता भी रहता है और छोटी-सी प्राप्ति में खुश भी हो जाता है…।
इसलिए इस समय सभी आत्माओं के मात-पिता बन, इनके कल्याण के निमित्त बनो…।
बच्चे, यह कलियुग का भी अन्तिम चरण जा रहा है जोकि हिसाब-किताब clear करने का है … तो घर जाने से पहले वो clear तो होने ही है।
बस आप तो अपनी प्रेम और रहम की भावना बनाए रखो और सभी आत्माओं को बाप हवाले कर दो…।
इस ईश्वरीय परिवार की सभी आत्माओं पर बाप (परमात्मा पिता) की नज़र है और बाप इस समय सभी के जल्द से जल्द और सहज से सहज रीति हिसाब-किताब पूरे करवा रहा है…।
इसलिए, आप इन आत्माओं से भी साक्षी हो जाओ अर्थात् बाप हवाले कर दो…।
यदि कोई भी सलाह देने की आवश्यकता महसूस करते हो तो बाप को बुला कुछ समझानी दो … फिर बाबा आपके द्वारा ही इन आत्माओं का कल्याण करवा देगा…।
बस बच्चे, आप निश्चिन्त रह अर्थात् अपने उच्चतम् स्वमान की seat पर set रह, हर तरफ अपनी शुभ-भावना, शुभ-कामना की vibrations फैला दो…।
तो बच्चे, अब समय अनुसार आप बच्चों के एक-एक संकल्प समर्थ होने चाहिए अर्थात् व्यर्थ और साधारण मुक्त…।
बस, अब आप बच्चों को अपनी गुणों और शक्तियों रूपी seat पर set हो अर्थात् स्वयं और विश्व-कल्याण अर्थ ही संकल्प करने हैं। अब वो समय आ चुका है, जब आप बच्चों को अपने संकल्पों की सिद्धि प्राप्त होनी शुरू हो जायेगी।
बच्चे, आप अपने संकल्पों की power को भली-भान्ति समझ संकल्प करो … आपके एक-एक संकल्प आपको सिद्धि दिलायेंगे…। बस आप अपने संकल्पों को सही रीति use करो…।
आपको 100% निश्चय होना चाहिए कि मेरे एक-एक संकल्प सिद्ध होंगे अर्थात् मेरे संकल्प और बोल वरदानी मूर्त बन जायेंगे…।
अब आपके संकल्प के द्वारा कमाल पर कमाल शुरू होगी। बस धैर्यतापूर्वक अपने संकल्पों को use करना शुरू करो।
बच्चे, बाप हर पल आप बच्चों के साथ है इसलिए स्वयं पर 100% निश्चय रखो।
बाप (परमात्मा शिव) जो कह रहा है, वो 100% सत्य है…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |