To Read 26 April Shiv Baba’s Mahavakya :- Click Here
Om Shanti
27.04.2019
★【 आज का पुरूषार्थ】★
बाबा कहते हैं … बच्चे, बाप पर 100% निश्चय रख हर कदम में अपना कल्याण समझ, धैर्यतापूर्वक आगे बढ़ते जाओ…। यही सर्वश्रेष्ठ विधि है अपनी-अपनी position पर पहुँचने की…।
बच्चे, निश्चयबुद्धि विजयन्ती – इस बात को महीनता से समझो…।
जब नम्बरवन बनना है, तो समय से पहले ही अर्थात् सारी दुनिया से पहले अपने सारे हिसाब-किताब clear कर अपनी seat पर set होना पड़ेगा।
इसके लिए स्वयं पर 100% attention ज़रूरी है और साथ ही धैर्यता का गुण, जो निश्चय के साथ बँधा हुआ ही है…।
• निश्चय अर्थात् निश्चिन्त स्थिति
• निश्चय अर्थात् एक बल, एक भरोसा
• निश्चय अर्थात् एक बाप दूसरा ना कोई , हर छोटी-बड़ी परिस्थिति में…।
• निश्चय अर्थात् खुशनुमा चेहरा, सदैव हल्का, संतुष्टता से भरपूर मन
• निश्चय अर्थात् रमता योगी
• निश्चय अर्थात् no question, no complaint…
जो बच्चा निश्चय और धैर्यता के गुण को अपनी शक्ति बना लेगा, वो ही मास्टर सर्वशक्तिमान् बन मास्टर भगवान बन जायेगा … अर्थात् कल्प-कल्प की विजयी आत्मा…।
बस बच्चे, आप सभी बातों से न्यारे रहो…।
शिवबाबा बैठा है।
हर बात में 100% कल्याण समाया हुआ है, क्योंकि हर आत्मा अपना accurate part play कर रही है।
Drama का अन्त अर्थात् climax period चल रहा है, जिसमें हर आत्मा के छिपे हुए संस्कार-स्वभाव सामने आ विदाई ले रहे हैं।
आप अपनी शुभ भावना, शुभ कामना सभी आत्माओं के लिए बनाये रखो, जिससे सभी का कल्याण हो – यही बाप-समान बच्चों का कर्तव्य है…।
अच्छा। ओम् शान्ति।
【 Peace Of Mind TV 】
Dish TV # 1087 | Tata Sky # 1065 | Airtel # 678 | Videocon # 497 |
Jio TV |